☀️ प्रोजेक्ट दिनकर: अब सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे बालोद के गांव! 🌱
बालोद जिले के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृत, घरों में लगेंगे 2 किलोवाट तक के सोलर पैनल और बिजली बिल होगा शून्य!
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संबंधित ग्राम के सरपंच एवं सचिवों की बैठक लेकर विस्तृत जानकारी दी, तथा इस अभिनव पहल में सहभागिता निभाने की अपील की।
✨ जीरो अंशदान मॉडल के तहत ग्रामीणों को बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के मिलेगा सोलर रूफटॉप सिस्टम।
👩🔧 गांव की महिलाएं बनेंगी ‘सोलर दीदी’ – सोलर पैनल के इंस्टालेशन एवं मेंटेनेंस के साथ पाएंगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान।
🏫 घरों के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी, शासकीय भवन और स्ट्रीट लाइट भी होंगे सौर ऊर्जीकृत।
‘प्रोजेक्ट दिनकर’ से बालोद में स्वच्छ ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रोशनी।
सौर ऊर्जा से रोशन गांव, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता बालोद! ☀️
#ProjectDinkar #प्रोजेक्टदिनकर #SolarVillage #सोलरदीदी #PMSuryaGhar SolarEnergy WomenEmpowerment Balod Chhattisgarh