रानीगंज: रानीगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु सोमवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास तहसील रानीगंज में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज द्वारा नायब तहसीलदार रानीगंज के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता पूर्वक सुना गया।