मुरैना: हाँसई रोड पर ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर हुई मौत
Morena, Morena | Jul 3, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हांसई रोड पर ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी जिसके बाद उसको जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया और शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा