हायाघाट: पौराम में भाकपा(माले) सदस्य विजय कुमार झा की चुनावी रंजिश में हत्या, मुआवजे की मांग पर आक्रोश
हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराम निवासी भाकपा(माले) सदस्य विजय कुमार झा की चुनावी रंजिश में हुई हत्या पर पार्टी ने गहरा दुख जताया है और इसे कानून व्यवस्था की बड़ी विफलता करार दिया है। भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि विजय झा की हत्या पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि विजय झा जनआंदोलन से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े थे ।