बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने की समीक्षा
आज दिनांक 07-08-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ व बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद धीमान ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए।