भंडरा: भंडरा के चार बूथों पर जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजाम्मिल अहमद ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा।
झारखंड में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजाम्मिल अहमद के नेतृत्व में गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे भंडरा प्रखंड के बूथ संख्या 300, 301, 306 एवं 307 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के सत्यापन तथा मतदाता मैपिंग कार्य का जायजा लिया गया।