बैतूल नगर: कलेक्टर सोनवणे के निर्देश पर प्यासे गांवों तक पहुंचा प्रशासन, झिरियाडोह से काबरा रैयत तक जल आपूर्ति बहाल
बैतूल जिले के दूरस्थ और जल संकट से जूझ रहे गांवों में अब राहत की खबर है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की सख्ती और लगातार मॉनिटरिंग के बाद झिरियाडोह, चिरापाटला, गवासेन, आमढाना, काबरा रैयत समेत कई गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। रविवार को शाम आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन विभा