पिरान कलियर उर्स मेले में त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया काबू! 🚨
पिरान कलियर स्थित फुहारा चौक के पास अचानक 3-4 दुकानों में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, लेकिन उर्स मेला ड्यूटी पर तैनात फायर सर्विस यूनिटों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल मोर्चा संभाला।
आग की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट मंगलौर को भी एहतियातन मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने अदम्य साहस, सजगता और कड़ी मशक्कत का परिचय देते हुए आग को आगे बढ़ने से रोका और पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया।
#PiranKaliyar #FireService #SafetyFirst #Ursmela
#uttarakhandfireservice