फिरोजाबाद थाना दिवस पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थाना रजावली में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए।
थाना रजावली में आज 27 जुलाई शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डीएम /एसएसपी ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें समयबद्ध न्याय प्राप्त हो सके।
थाना दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी टूण्डला अरुण कुमार चौरसिया सहित संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।