कोरबा: कुसमुंडा के आदर्श नगर में बंद पड़े कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Korba, Korba | Nov 11, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा परियोजना की आवासीय कॉलोनी आदर्श नगर में कचरा संग्रहण केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई। कचरे के ढेर से उठती ऊंची लपटों को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।दरअसल, आदर्श नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर में मंगलवार शाम अचानक आग भड़क उठी।