गिरिडीह: डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में गिरिडीह केंद्रीय जेल में छापा मारा गया
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार की अगुवाई में बुधवार सुबह 6 बजे गिरिडीह केंद्रीय जेल में छापा मारा गया।यहां डीसी-एसपी के साथ 25 पदाधिकारी और 115 जवान कारा के अंदर पहुंचे और सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड के अलावा महिला वार्ड को खंगाला गया। कारा के अंदर अवस्थित अस्पताल में भी जांच की गई।