गिरिडीह: रिलायंस डिजिटल शॉप के कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने मौलाना आजाद चौक स्थित शॉप के गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन
रिलायंस डीजीटल शॉप में कार्यरत कर्मी की संदिग्ध मौत के बाद मंगलवार शाम 5 बजे से परिजनों ने मौलाना आजाद चौक स्थित शॉप के गेट पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। रिलायंस डीजिटल शॉप में कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महेशमुंडा पतरोडीह निवासी नोखलाल दास के रुप में की गई।।