गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के गिरनिया में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल, तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
गांडेय थाना क्षेत्र के गिरनिया में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सुबह 8 बजे सदर अस्पताल लाया गया। तीनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। बेबी परवीन सुबह खाना बना रही थी। रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीनों घायल हो गए। तुरंत ही तीनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार किए धनबाद भेज दिया।।