गिरिडीह: सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सीसीएल के बनियाडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सीसीएल के बनियाडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल में मंगलवार 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 40 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया. सीसीएल अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा वरिष्ट पत्रकार सूरज सिन्हा ,सामाजिक कार्यकर्ताओं व युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।