राजमहल: उधवा प्रखंड कार्यालय में लंबित आवासों को 15 मई तक पूरा करने का निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में लंबित अबुआ आवास एवं पीएम आवासों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवासों को आगामी 15 मई तक हर-हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया।