हज़ारीबाग: पहलगाम आतंकी हमले पर हजारीबाग में शोक सभा, भुवनेश्वर मेहता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
हजारीबाग के मेहता कुशवाहा विचार मंच भवन में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 27 पर्यटकों के प्रति शोक सभा आयोजित की गई। पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने हमले की निंदा करते हुए आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया गया।