हज़ारीबाग: हजारीबाग में इस्लाम धर्मावलंबियों ने पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की
हजारीबाग के इस्लाम धर्मावलंबीयों ने पहलगाम में हुए आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद दो बजे एक आक्रोश रैली निकाला गया जिसमें सभी के हाथ में तख्ते और पोस्टर देखे गए जिसमें लिखा था आवाज दो हम एक हैं, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लिखे थे, लोगों ने बताया कि किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है