हज़ारीबाग: हजारीबाग में राज्य का पहला हाई सिक्योरिटी जेल, गृह सचिव ने किया निरीक्षण
हजारीबाग में झारखंड का पहला हाई सिक्योरिटी जेल बन रहा है, जिसे गृह सचिव ने शनिवार दोपहर निरीक्षण किया। 18 एकड़ में बन रहे इस जेल में 280 कैदियों की क्षमता होगी। जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं होंगी। निरीक्षण के बाद गृह सचिव ने खुला जेल का भी दौरा किया और कैदियों की समस्याएं सुनीं।