हजारीबाग के गोरहर में अनूप यादव पर फायरिंग मामले में दो शातिर अपराधी हरिओम सिंह व अजीत कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो पिस्टल, देसी कट्टा, आठ कारतूस, दो चाकू और हैंड ग्लव्स बरामद हुए। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ जारी है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।