आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य मधुपुर स्टेशन पहुंचे,जहां उन्होंने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।