भंडरा: भंडरा मसमानो गांव में खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, समय पर इलाज से बची जान।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमानो गांव में खेत में काम करने गई एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई। सांप के काटने से महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।