मिलक: मगरमऊ गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दंपति को उनके माता-पिता और भाई ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Sep 25, 2024 थाना शहजाद नगर क्षेत्र के मगरमऊ गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दंपति को उनके माता-पिता और भाई ने पीट कर घायल कर दिया। घायल दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थाने की पुलिस ने दंपति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान मीडिया को बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मां बाप और भाई ने हमें पीट कर घायल कर दिया है। कार्रवाई चाहते हैं।