मिलक: युवक को आत्महत्या के उकसाने के केस में पुलिस ने कल्यानपुर गांव से दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया
Milak, Rampur | Sep 19, 2024 मिलक थाने की पुलिस ने दो अभियुक्ताओं को 1 युवक को आत्महत्या के उकसाने के केस में कल्यानपुर गांव से गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया न्यायालय ने दोनों अभियुक्ताओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए जिला जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक मुकदमा लिखा गया था जिसमें एक युवक को आत्महत्या के उकसाने का आरोप था, आज गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।