मिलक: धमोरा के पास प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
Milak, Rampur | Sep 21, 2024 थाना शहजाद नगर क्षेत्र के धमोरा में शनिवार को एक निजी प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई । आग की खबर पर दमकल की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। आग प्लाईबोर्ड की फैक्ट्री में काफी भयंकर रूप से लगी है। प्लाईवुड फैक्ट्री कैम्पस में धुएं का गुबार अत्यधिक होने के कारण आग बुझाने में दमकल की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।