रायबरेली: जिला अस्पताल के वार्ड में एसओजी प्रभारी और उनकी टीम द्वारा सीएमएस व सुरक्षा गार्ड से अभद्रता का CCTV वीडियो वायरल
जिला अस्पताल के वार्ड में,गुरुवार को उसे समय हड़कंप मच गया,जब भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए गोली कांड में,भर्ती पीड़ित से मिलने गई SOG टीम व प्रभारी ने, सीएमएस व सुरक्षा गार्ड से अभद्रता कर दी,जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।सीएमएस ने एसपी को पत्र लिखकर,SOG टीम पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।कहा कार्रवाई नहीं होगी तो प्रदर्शन होगा।