रायबरेली: फिरोज गांधी कॉलेज में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए विशाखा दिशा-निर्देशों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 27 नवंबर बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे शहर के फिरोज गांधी कॉलेज में महिलाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए विशाखा दिशा निर्देशों पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं व महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर चर्चा की गई और मामलों से निपटने के लिए प्रभावी उपायों पर भी सुझाव दिए गए।