बिक्रमगंज: चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- निष्पक्ष जांच जरूरी
बिक्रमगंज अनुमंडल के योगियां गांव में चंदेश्वर चौधरी हत्याकांड को लेकर भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये हैं. सोमवार को योगियां गांव का दौरा करने के बाद बिक्रमगंज के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हत्याकांड और इसके बाद हुई घटनाओं में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है।