नानपारा: रिसिया में एक महीने से आतंक मचा रहा हमलावर लंगूर पकड़ा गया, सिद्धार्थनगर और महराजगंज की टीम ने किया रेस्क्यू
रिसिया कस्बे में एक महीने से ज्यादा समय से आतंक मचा रहा हमलावर लंगूर आखिर पकड़ा गया। वन विभाग की सिद्धार्थनगर और महराजगंज से आई टीम ने उसे काबू किया। इस लंगूर ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल किया था, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर थी। बुधवार सुबह से ही लंगूर कस्बे में उत्पात मचा रहा था।