महोबा: महोबा के बिलबाई गांव में जेई के साथ मारपीट, पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 महोबा के बिलवई गांव में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई से मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। कबरई के बरी उपकेंद्र के जेई अल्ताफ हुसैन मंगलवार को टीम के साथ राजस्व वसूली पर गए थे। पृथ्वी राजपूत के घर बिना कनेक्शन के बिजली जलती मिली तो कनेक्शन काटने की बात कही। आरोप है कि पृथ्वी ने बेटे के साथ मिलकर जेई से धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी।