शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम का निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के आगमन को लेकर विनोबा सेवा आश्रम में चल रही तैयारी का जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।