### गुर्जर क्रिकेट क्लब की प्रतियोगिता में विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, बाइक और एक्टिवा भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
**मुरादनगर ग्राउंड में 14 व 15 नवंबर को होगा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट**
गुर्जर क्रिकेट क्लब ठाडेओं की ओर से 14 व 15 नवंबर 2026 को मुरादनगर ग्राउंड में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक मुकाबला चार ओवर का होगा तथा टीम में 11 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रवेश शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय को 25 हजार तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को 3,100-3,100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पिंड वाले खिलाड़ी को नई बाइक और बाहर वाले खिलाड़ी को एक्टिवा स्कूटी पुरस्कार में दी जाएगी। लगातार पांच छक्के लगाने या विकेटों की हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक पर होगा।