अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने रविवार को को दोपहर 3:00 बजे जिले के सहोदरी गांव में सहोदरी क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर विधायक ने क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।