जहानाबाद: एरकी की शिक्षिका ने पति व ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के एरकी निवासी एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने छोटी-सी बात को लेकर पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पति और अन्य ससुराल वालों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।