माता शाकम्भरी देवी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे भक्त। सदियों से श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनाता आ रहा माता रानी का दरबार।
माता शाकम्भरी देवी के दरबार में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों में माता के प्रति गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। भक्तों का मानना है कि माता शाकम्भरी देवी अपने दरबार में सच्चे मन से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
माता रानी के जयकारों से पूरा दरबार भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के चलते माता का दरबार लोगों के लिए विशेष धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है।
रिपोर्ट – गुलशन धीमान सिटी न्यूज़ इंडिया हर खबर का सच
Ambala, Ambala | Nov 12, 2026