बलरामपुर: झारखंडी मार्ग पर रोडवेज बसों का अतिक्रमण, पालिकाध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
प्रशासनिक निर्देशों और नगरपालिका अध्यक्ष की सख्ती के बावजूद झारखंडी मंदिर मार्ग पर रोडवेज बसों का अतिक्रमण अब भी जस का तस बना हुआ है। जबकि प्रभारी बस स्टेशन अधीक्षक द्वारा दावा किया गया था कि सभी बसें अब बड़ा परेड के पास खड़ी होंगी और क्रमवार तरीके से ही बस स्टेशन पर आएंगी। लेकिन तस्वीरें कुछ और ही हकीकत बयां कर रही हैं।