बलरामपुर: जलनिगम की लापरवाही से नगर के लोग परेशान, खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, बारिश में राहगीर चोटिल हो रहे
जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा बलरामपुर नगर व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के पीपल तिराहा के पास हर घर जल योजना के तहत पानी की पाइप डालने के लिए जल निगम द्वारा पक्की सड़कों को खोदा गया था लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गयी। नतीजन बारिश के मौसम में यह सड़क दल-दल में तब्दील हो गई है। गड्डो वाली सड़क पर लोग चोटिल हो रहे है।