बलरामपुर: दहेज हत्या मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
बलरामपुर में पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश उर्फ वीरू (पुत्र बब्लू उर्फ किशन कुमार), बब्लू उर्फ किशन कुमार (पुत्र स्व. रामलखन) और राधा (बब्लू उर्फ किशन कुमार की पत्नी) शामिल है।