बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में हर घर तिरंगा अभियान की बैठक डीएम की अध्यक्षता में आयोजित, तीन चरण में होगा हर घर तिरंगा अभियान
कलेक्ट्रेट में डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की बैठक आयोजित की गई, डीएम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सौंपे गए दायित्व की कार्ययोजना बनाते हुए समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी गतिविधियां भव्य एवं उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा।