बलरामपुर: टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर सीएमओ ने की समीक्षा बैठक, मरीजों के उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अपने कार्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीएमओ ने सभी अधिकारियों को टीबी मरीजों की समय पर पहचान, उपचार, पोषण सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा समुदाय में जागरूकता बढ़ाकर ही टीबी के मामलों में कमी लाई जा सकती है।