ओरमांझी: रांची नगर निगम ने बूटी मोड़ से पीएचईडी चौक तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
बूटी मोड़ से पीएचईडी चौक तक गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर बनी 5 अवैध संरचनाओं को हटाया गया। वहीं परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से अवैध होर्डिंग्स, पुराना ट्रैफिक बूथ और वर्षों पुरानी लोहे की रेलिंग भी हटाई गई। रांची नगर निगम के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्