कोल: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सैकड़ों सपाई एयरपोर्ट पहुंचे, क्षत्रिय महासभा ने रोकने का किया था ऐलान
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 अलीगढ़ में सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सैकड़ो की तादात में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में प्रवेश को लेकर पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोक झोंक भी हुई है। अखिलेश यादव की आगमन को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। क्षत्रिय महासभा ने अखिलेश को रोकने की चेतावनी दी थी।