कोल: सराय हकीम में शॉर्ट सर्किट के चलते फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू, लाखों का हुआ नुकसान
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम की है।जहां फर्नीचर की गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।आग में हजारों रुपयों का फर्नीचर जलकर राख हो गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आनन फानन में आग पर काबू कर लिया गया। फर्नीचर गोदाम के मालिक के द्वारा बताया गया कि उसके गोदाम में रखा फर्नीचर जल कर राख हो गया।