कोल: कठपुला में अनियंत्रित बाइक सवार 3 युवकों का हुआ एक्सीडेंट, घायल युवक को CPR देकर होमगार्ड ने बचाई जान
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के कठपुला जीटी रोड की है। जहां अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए।जिसमें से गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीपीआर देकर होमगार्ड ने उसकी जान बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को पुलिस और राहगीरों की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।