कोल: सिंधौली के पास किसान की जेब पर जेबकतरों ने किया हाथ साफ, ₹70 हजार ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 थाना महुआखेड़ा इलाके के सिंधौली के पास अज्ञात जेबकतरों के द्वारा किसान की जेब पर हाथ साफ कर दिया गया।जेबकतरे किसान की जेब मे रखे 70 हज़ार रुपये ले उड़े।किसान महेश चंद्र ने बताया कि मंडी से अपने बेचे हुए अनाज का पेमेंट लेकर घर जा रहा था।तभी उसके साथ ये हादसा हुआ।सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल कर कार्यवाही में जुटी है।