तरबगंज: भरहापारा में बच्चों के विवाद को लेकर गाली गलौज देते हुए दबंगों ने एक व्यक्ति को पीटा, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
भरहापारा के मजरा सीरपुरवा निवासी शनी पुत्र राम दास ,ने थाने पर दी गई,तहरीर में बताया कि विपक्षीगण चिरकन पुत्र गंगाराम,पंकज पुत्र चिरकन, रवी पुत्र गरीब,अमरनाथ की पत्नी निवासीगण उपरोक्त बच्चों के विवाद को लेकर बलेसर गंज बाजार में गाली गलौज देते हुए मुंका थप्पड़ लाठी डंडे से पिटाई कर दी,तथा विपक्षीगण ने जान से मारने की धमकी दी है,