तरबगंज: दौलतपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी जलकर हुई राख, आग की चपेट में आने से दो भैंस की हुई मौत
दौलतपुर गांव निवासी राम दुलारे मौर्या के घर में बुधवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी लपटों के आगोश में ले लिया और पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। आग की लपटों ने घर के बगल रखे छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे छप्पर में बंधी 2 भैंसों की आग से झुलस कर कर मौत हो गई।