तरबगंज: शोभापुर गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारने पीटने का लगाया आरोप एसपी व डीएम से
शोभापुर गांव निवासी लालती पत्नी पप्पू वर्मा ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि बीती 23 तारीख को दिन में करीब 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी रिंकू पत्नी पप्पू,पप्पू और ग्राम प्रधान उसके घर में घुस आयेऔर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारे पीटे साथ ही उसका बाल पकड़ कर पटक दिये। तथा विपक्षी ने जान से मारने की धमकी दी है।