टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, विभिन्न आवेदनों पर हुई सुनवाई
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।आयोजित की गई जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। जनसुनवाई में आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।