प्रतापगढ़: मान्धाता पुलिस ने तरौल मोड़ से एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया
मान्धाता पुलिस ने तरौल मोड़ से एक गैंगस्टर अभियुक्त गुड्ड उर्फ मो0 इकराम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया की अभियुक्त पर हत्या का प्रयास, धमकी और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है। एसपी द्वारा अपराधी की पतारसी सुरागरसी के लिये उ0नि0 प्रभात वर्मा और बीट आरक्षी अनी कुमार को ईनाम और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।