प्रतापगढ़: पूरे सुखचैन गांव के परिषदीय विद्यालय का चरैया गांव के विद्यालय में विलय होने से ग्रामीण परेशान #jansamasya
पूरे सुखचैन में विद्यालय मर्जर होकर लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित चरैया गांव में हो गया है। विद्यालय में सिर्फ 27 बच्चे नामांकित थे इसलिए सरकार ने विद्यालय को विलय चरैया गांव में कर दिया। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पर ही कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई पट्टी के अध्यक्ष डॉ पन्ना लाल यादव आदि मौजूद रहे।